LJP सांसद Prince Raj पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका

Updated : Jun 21, 2021 17:40
|
Editorji News Desk

चिराग पासवान (Chirag Paswan) के बागी चचेरे भाई और समस्तीपुर से LJP सांसद प्रिंस राज (Prince Raj) पर रेप का आरोप (Rape Charge) लगाने वाली महिला ने अग्रिम जमानत याचिका (Anticipatory Bail plea) डाली है. महिला और उसके दोस्त ने दिल्ली के पटियाला कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है. दरअसल, प्रिंस राज (Prince Raj) ने रेप का आरोप लगाने वाली महिला और उनके दोस्त के खिलाफ फरवरी में FIR दर्ज कराई है, जिसमें प्रिंस ने कहा था कि महिला ने उन्हें बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर (false rape case) फंसाने की धमकी दी थी और ऐसा ना करने पर 1 करोड़ रुपये की मांग की थी. 

महिला ने पिछले हफ्ते प्रिंस राज के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि सांसद के खिलाफ आरोपों की जांच की जा रही है और पुष्टि है होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा. उधर, प्रिंस राज ने 17 जून को ट्वीट कर लिखा ता ये आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं. ये मेरी प्रतिष्ठा को खतरे में डालने और मुझपर पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से दबाव बनाने के लिए एक बड़ी आपराधिक साजिश का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिश पहले भी यही महिला अपनी मंगेतर के साथ कर चुकी हैं.

FIRPrince Raj Paswanrape threats

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'