टीवी की मशहूर जोड़ी प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों ही अपनी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हाल ही मैं युविका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों की डांस वीडियो शेयर की है वीडियो में दोनों 'डोंट रश' चैलेंज करते नजर आ रहे हैं. पहले ये जोड़ी इस चैलेंज का स्टेप करते हुए नजर आते हैं. लेकिन जब युविका इन स्टेप्स को नहीं कर पाती हैं तो प्रिंस डांस छोड़ कर मस्ती के मूड में आ जाते हैं और एक अलग सा डांस करने लगते हैं. प्रिंस और युवीका के इस वीडियो पर सलेब्स से लेकर फैंस तक खूब रिएक्ट कर रहे हैं.