'साड्डा हक़' फेम प्रिंस दुआ (Prince Dua) स्टारर 'कैसे' (Kaise) का ट्रेलर सामने आ गया है. ट्रेलर को देख कर पता चलता है कि फिल्म में एक मिस्ट्री है जिसे सुलझाने की कोशिश की जा रही है.
सस्पेंस से सजी ये फिल्म नए OTT प्लेटफॉर्म सिने प्राइम (Cine Prime) पर इसी हफ्ते रिलीज की जाएगी.
आपको बता दें इस फिल्म से प्रिंस दुआ एज़ ए प्रोड्यूसर अपना डेब्यू करने जा रहे है. फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आएगी ये तो देखने के बाद ही पता चलेगा.