नेपाल में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है.विरोधी गुट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी से बाहर किए जाने का ऐलान किया है. पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की अगुआई वाले गुट की सेंट्रल कमिटी की रविवार को हुई बैठक में ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया. विरोधी गुट के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने इसकी पुष्टि की. इससे पहले पिछले साल 22 दिसंबर को ओली को कम्युनिस्ट पार्टी में सह अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. ओली के विरोधी खेमे की अगुवाई कर रहे पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड गुट ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद यह कार्रवाई की है.