कोरोना काल में सवारियों के लिए तरस रहीं घरेलू एयरलाइंस ने बीच प्राइस वॉर शुरू हो गई है. Spicejet बुक बेफिकर सेल लेकर आई है, जिसके तहत आप सिर्फ 899 रुपये में हवाई यात्रा का आनंद ले सकते हैं. ये ऑफर 13 जनवरी से शुरू हुआ और 22 जनवरी तक चलेगा. IndiGo एयरलाइन का ऑफर इससे भी सस्ता है. सस्ती विमान सेवा कंपनी IndiGo ने इस साल की अपनी पहली The Big Fat IndiGo Sale शुरू की है, जिसमें एयरलाइन ने घरेलू यात्रा के लिए फ्लाइट टिकटों की कीमत मात्र 877 रुपये रखी है. ये ऑफर 17 जनवरी तक था लेकिन अब इसकी डेट बढ़ाकर 22 जनवरी कर दी गई है.