खास व्यू प्वाइंट से ताज का दीदार करने पर अब जेब होगी ज्यादा ढीली

Updated : Dec 13, 2019 12:29
|
Editorji News Desk

दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज महल की खूबसूरत को खास व्यू प्वाइंट से देखने के लिए सैलानियों को अधिक कीमत चुकानी होगी। हाल में खुले महताब बाग के व्यू प्वाइंट से ताजमहल का दीदार करने के लिए भारतीय सैलानियों को 50 रुपये जबकि विदेशी सैलानियों को 200 रुपये देने होंगे। अभ तक इस ये किराया सभी सैलानियों के लिए सिर्फ 20 रुपये ही था। आगरा डेवलेपमेंट अथॉरिटी ने प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी दी है। फूल मून लाइट में इसका किराया भारतीयों के लिए 200 और विदेशी सैलानियों के लिए 500 रुपये रखा गया है। इन दिनों ये व्यू पॉइंट दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे

Recommended For You