Premier League: तीन मैच बाकी रहते ही मैनचेस्टर सिटी ने किया खिताब अपने नाम

Updated : May 12, 2021 13:56
|
Editorji News Desk

मैनचेस्‍टर यूनाइटेड( Manchester United ) की मंगलवार को लेस्‍टर (Leicester City) के हाथों 1-2 की हार के साथ ही मैनचेस्‍टर सिटी (Manchester City) चार सीजन में तीसरी बार प्रीमियर लीग चैंपियन बन गया है. पेप गार्डियोला की टीम दूसरे स्‍थान वाली यूनाइटेड से 10 अंक आगे है. मैनचेस्टर सिटी के अभी तीन मैच बचे हैं, जिससे पहले ही उसने खिताब पक्‍का कर लिया है. मैनचेस्टर सिटी के पास शनिवार को ही खिताब अपने नाम करने का मौका था लेकिन चेल्सी से मिली 1-2 की हार ने उसका जीत का इंतजार बढ़ा दिया था. मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला इस जीत से बहुत खुश हैं. उन्होंने खिताब की जीत पर कहा कि यह सीजन और यह जीत पिछले हर खिताब से अहम है. यह सबसे मुश्किल था. हमने जिस तरह से यह सीजन अपने नाम किया उसे हम हमेशा याद रखेंगे.

Manchester Citymanchester unitedPremier League

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video