Xiaomi Mi सीरीज के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Mi 11 Lite के लिए प्री-ऑर्डर शुरू, देखें कब से शुरू होगी Sale

Updated : Jun 25, 2021 23:43
|
Editorji News Desk

इसी हफ्ते इंडिया में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 11 Lite के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है. Xiaomi Mi 11 Lite 4G भारतीय बाजार में Mi 11 सीरीज का सबसे सस्ता फोन है.
ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड है और AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर लगा है. इसके अलावा 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 6MP सेल्फी कैमरा, 4,250mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फोन में जान फूंकने का काम करते हैं. इस फोन को जैज ब्लूस, टस्कनी कोरल और विनाइल ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है.
Xiaomi Mi 11 Lite के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है.
इस स्मार्टफोन पर एक्साइटिंग ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. ग्राहक इस फोन की प्री-बुकिंग Flipkart और Xiaomi की वेबसाइट से कर सकते हैं. इसके लिए ओपन सेल की शुरुआत 28 जून से होगी.

XiaomiXiaomi India

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!