दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की किताब द प्रेसिडेंसियल ईयर्स, 2012-2017 मंगलवार को बाजार में आ गई. किताब में दिवंगत मुखर्जी ने PM मोदी से लेकर अपनी पूर्व पार्टी कांग्रेस के बारे में भी तफ्सील से लिखा है. उन्होंने लिखा है कि PM मोदी को असहमति की आवाज सुननी चाहिए और विपक्ष को समझाने तथा देश को अवगत कराने के लिए एक मंच के रूप में उपयोग करते हुए संसद में अक्सर बोलना चाहिए. मुखर्जी के मुताबिक संसद में प्रधानमंत्री की उपस्थिति मात्र से इस संस्था के कामकाज पर बहुत फर्क पड़ता है. वहीं उन्होंने ये भी लिखा है कि साल 2014 में कांग्रेस लोकसभा चुनाव इसलिए हार गई क्योंकि वो इसकी पहचान नहीं कर पाई कि उसके पास अब करिश्माई नेतृत्व खत्म हो चुका है. कांग्रेस की हार से उन्हें निराशा हुई.