पंजाब के पांच बार के सीएम रहे शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal will appear before SIT) की सेहत ठीक नहीं है, इसके बावजूद को कोटकपुरा गोलीकांड में मंगलवार को एसआईटी के सामने पेश होंगे. चंडीगढ़ स्थित विधायक आवास में वो इस मामले से जुड़े SIT के सवालों के जवाब देंगे.दरअसल अक्टूबर 2015 में कोटकपुरा गोलीकांड केस में पूछताछ के लिए नौ जून को नई एसआईटी ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर 16 जून को पेश होने को कहा था, इस केस में मोहाली में पूर्व सीएम से कुछ अहम सवालों पर पूछताछ की जाएगी. इसका खुलासा होने के बाद मामले को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है,दरअसल पिछले सोमवार अचानक पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब हो गई.
शिरोमणि अकाली दल की ओर से उनकी खराब सेहत को लेकर बयान जारी किया गया, इसकी जानकारी एसआईटी तक भी पहुंचायी गई. बाद में अकाली दल की ओर से बयान दिया गया कि वो 22 जून को एसआईटी के समक्ष सवालों के जवाब देंगे