देश के कोविड (Covid 19 ) के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. हाल ही में सरकार की तरफ से जारी डेटा में बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह देश के 24 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) 15 फीसदी से ज्यादा रहा है और बीते दो हफ्ते में 30 जिलों में मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है. अधिकारियों ने नकारी दी है कि देश में सात राज्य ऐसे हैं, जहां बीते हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी या इससे ज्यादा रहा है. हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने कहा कि इन 7 राज्यों में सबसे गोवा 48 फीसदी रेट के साथ सबसे ऊपर, उसके बाद 36 फीसदी पॉजिटिविटी रेट वाला हरियाणा, तो पुडुचेरी 34 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर के साथ तीसरेनंबर पर है, इसके बाद पश्चिम बंगाल और कर्नाटक आते हैं. इसके अलावा ये भी बताया गया कि सिर्फ तीन ऐसे राज्य हैं जहां पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से कम है, जबकि 9 राज्यों में येडेटा 5 से 15 फीसदी के बीच है.