राजनीतिक दल गंभीरता से करें कोरोना गाइडलाइंस का पालन वरना प्रचार पर लगेगी रोक: चुनाव आयोग

Updated : Apr 10, 2021 07:52
|
Editorji News Desk

चुनाव आयोग (Election Commission) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर कोरोना को लेकर बनाए गए नियमों और दिशा निर्देशों (Corona Guidelines) का गंभीरता से पालन नहीं होता है तो आयोग राजनीतिक दलों, राजनेताओं, स्टार कैंपेनर और उम्मीदवारों की सभाओं और कैंपेनिंग पर भी रोक लगाने से नहीं हिचकेगा.

आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों को यह सुनिश्चित करना ही होगा कि वह सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग जैसे नियमों का कड़ाई से पालन करें. आयोग के मुताबिक ऐसा ना होने की सूरत में कानून के अलग-अलग प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. नेताओं और खास कर बड़े नेताओ की तरफ इशारा करते हुए आयोग ने कहा कि आप सब वो लोग हैं जिनके ऊपर जिम्मेदारी है कि आप कोरोना की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाने में मदद करें लेकिन चुनाव के दौरान आप लोग ही नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव जारी है और जीत की जुगत में जुटे राजनीतिक दल सब जानते हुए भी कोरोना के नियमों को ताक पर रखे हुए हैं.

Corona GuidelinesPolitical party

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'