फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर (fifa world cup qualifiers) के एक मुकाबले में अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला है. जहां बीच मैच के दौरान पुलिस और मेडिकल टीम 4 खिलाड़ियों को पकड़ने मैदान में पहुंची. बीते रविवार को ब्राजील (Brazil) और अर्जेंटीना (Argentina) में जारी मैच में 4 खिलाड़ियों पर कोरोना प्रोटोकॉल (corona protocol) के उल्लंघन का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि अर्जेंटीना के चारों खिलाड़ियों को ब्राजील के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 10 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन का निर्देश दिया था.
इनमें मार्टिनेज, गिवोनी, रोमेरो और ब्यूंडिया शामिल हैं. ये सभी इंग्लैंड में प्रीमियर लीग खेलकर सीधे ब्राजील पहुंचे थे. लेकिन इन्होंने अनिवार्य क्वारंटीन की मनमानी करते हुए सीधा मुकाबला खेलने उतर गए. हालांकि, मुकाबला शुरू होने के 10 मिनट बाद ही पुलिस और मेडिकल टीम मैदान में आ धमकी. इसके बाद एक एक कर खिलाड़ियों की पहचान की गई. लिहाजा, कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के चलते मैच को बीच में ही रद्द किया गया.
ये भी देखें: Tokyo Paralympics: PM मोदी ने की DM सुहास से फोन पर बात, कहा- सोचता था कि भगवान ने ऐसा क्यों बनाया