प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी 31जनवरी को हुए मन की बात कार्यक्रम में केरल के बुजुर्ग एनएस राजरप्पन की खूब प्रशंसा की थी. केरल के कोट्टयम के रहने वाले दिव्यांग रजप्पन वेम्बनाड झील को साफ कर रहे हैं. रजप्पन कई सालों से नाव से झील में जाकर उसमें फेंकी हुई प्लास्टिक की बोतलें बाहर निकालते हैं. पारालिसिस के चलते रजप्पन चलने में असमर्थ हैं लेकिन फिर भी स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखा है. मन की बात कार्यक्रम में अपने नाम का जिक्र सुनकर वो काफी खुश हुए, उन्होंने पीएम मोदी को अपना आभार जताया.