PM मोदी ने कहा- पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमित लोग ले रहे योग से ताकत

Updated : Jun 21, 2020 08:27
|
Editorji News Desk

कोरोना संकट के बीच आज दुनियाभर में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि जो हमें जोड़े, साथ लाए, वही योग है. उन्होंने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग दिवस एकजुटता का दिन है. जो दूरियां खत्म करे, वही योग है. योग से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है. PM मोदी ने कहा कि योग कोरोना से लड़ने में मददगार साबित हो रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह से दुनिया योग की जरूरत को पहले से ज्यादा महसूस कर रही है. हमारी इम्युनिटी स्ट्रांग हो तो इस बीमारी को हराने में मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है. बता दें कि 21 जून 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है.

PM मोदीकोरोना संकटयोग

Recommended For You