पीएम मोदी ने रविवार को यूपी को बड़ी सौगात दी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम ने सोनभद्र और मिर्जापुर के लिए 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया. लगभग 5500 करोड़ की लागत की इन योजनाओं से 41 लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा. ‘जल जीवन मिशन’ के तहत इन परियोजनाओं को शुरू करते हुए पीएम ने कहा कि लंबे समय से पेयजल की समयस्या से जुझ रहे विंध्य क्षेत्र के लोगों को इससे काफी फायदा होगा.पीएम ने कहा कि आने वाले समय में जब यहां के 3 हजार गांवों तक पाइप से पानी पहुंचेगा तो 40 लाख से भी ज्यादा लोगों का जीवन बदल जाएगा.