प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक के तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ म्यूजियम की नींव रखी. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधा. नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी भारत के संविधान के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और पाकिस्तान के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होने कहा कि अगर विपक्ष को धरना करना है तो देश की संसद के खिलाफ नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ धरना दें.