शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के महापुरुषों को याद करते हुए आतंकवाद पर जोरदार हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता भी है और आक्रोश भी. पीएम बोले की भारत वो देश है जिसने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है. हमारे स्वामी विवेकानंद ने सवा सौ साल पहले दुनिया को शांति और सद्भाव क पाठ पढ़ाया. उन्होंने दुनिया के देशों से अपील कि के मानवता के लिए जरूरी है कि हम सब आतंक के खिलाफ एकजुट हों.