PM मोदी ने तय कर दिया है पाकिस्‍तान-चीन से कब होगा युद्ध: UP BJP चीफ

Updated : Oct 26, 2020 02:39
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चीन और पाकिस्तान से युद्ध को लेकर एक बड़ा बात कही है. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने ये तय कर लिया है कि चीन और पाकिस्तान से  युद्ध कब करना है.
                   यूपी के बलिया में स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी विधायक संजय यादव के घर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. अपने संबोधन में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 'राम मंदिर और अनुच्छेद 370 की तरह ही पीएम मोदी ने फैसला कर लिया है कि चीन और पाकिस्तान के साथ कब युद्ध करना है. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और BSP के कार्यकर्ताओं की तुलना आतंकवादियों से भी कर दी. 

पाकिस्तानचीनपीएम मोदी

Recommended For You