Updated : May 24, 2019 12:12
|
Editorji News Desk
लोकसभा चुनाव के सियासी दंगल में एक बार फिर से पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने विपक्ष को पटखनी दी है और प्रचंड बहुमत हासिल कर एक बार फिर मोदी सरकार की दस्तक दे दी है। देशभर में पीएम मोदी की 'प्रचंड लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र की सत्ता अपने नाम कर ली है। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के ही अपने जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और एक बार और मजबूत सरकार के दौर पर दावेदारी पेश कर दी. साल 2014 में 282 सीटों जीतने वाली भाजपा ने इस बार और धमाकेदार जीत दर्ज की