प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस पर साफा बांधने के अपनी परंपरा को बरकरार रखा। 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भी पीएम मोदी खास पगड़ी पहनकर आए. इस बार पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर से एक खास 'पगड़ी' पहनी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केसरिया रंग की ये बंधेज 'पगड़ी' को जामनगर के शाही परिवार की ओर से पीएम को उपहार में दी गई थी। पीएम मोदी ने पारंपरिक कुर्ता पायजामा पहना था जिसके साथ उन्होंने जैकेट, कंधे पर शॉल और मास्क पहना था. पीएम मोदी हर साल गणतंत्र दिवस पर अलग तरह की पगड़ी पहने नजर आते हैं. पिछले साल उन्होंने 'बंधनी' पहनी थी.