उत्तराखंड में आई त्रासदी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपनी संवेदनाएं जारी की हैं. राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा कि उत्तराखंड में जोशीमठ के पास ग्लेशियर टूटने के कारण क्षेत्र में हुए नुकसान को लेकर काफी चिंतित हूं. लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करता हूं. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की हम लगातार निगरानी कर रहे हैं. पूरा देश उत्तराखंड के साथ खड़ा है और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात कर स्थिति कि जानकारी ली. हादसे को लेकर National Crisis Management Committee ने भी एक अहम बैठक की जिसमें उत्तरखंड के हालातों पर प्रमुखता से चर्चा की गई.