प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को क्वॉड के ऑनलाइन समारोह में एक-दूसरे से मिलेंगे. चीन की विस्तारवादी नीति को घेरने के लिए भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान 12 मार्च को क्वॉड समूह की पहली वर्चुअल मीटिंग का हिस्सा होंगे. इसमेंं भारत से पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, जापानी पीएम सुगा और ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन शिरकत करेंगे. चीन का हाल ही के दिनों में इन देशों के साथ किसी न किसी मुद्दे को लेकर तनाव भी रहा है. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में वैक्सीन की सुरक्षित, समान और किफायती रूप में उपलब्धता समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) शुक्रवार को क्वॉड के ऑनलाइन समारोह (Quad Leaders Summit) में एक-दूसरे से मिलेंगे. चार देशों के इस संगठन में जापान और ऑस्ट्रेलिया भी सदस्य हैं.जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन समारोह में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें
सुनील शेट्टी ने जो बाइडेन का Video शेयर कर की तारीफ, तो कमाल आर खान ने यूं कसा तंज
''यह मेरे लिए सम्मान की बात'': नासा मीट में भारतीय-अमेरिकियों से बात करते हुए बोले जो बाइडेन
PM मोदी और जो बाइडेन कर सकते हैं वर्चुअल मुलाकात, ऑस्ट्रेलिया ने किया 'Quad मीटिंग' का इशारा
चीन क्वॉड को उसकी रणनीतिक घेरेबंदी के तौर पर देखता रहा है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के साथ चीन का हाल ही के दिनों में किसी न किसी मुद्दे को लेकर तनाव भी रहा है.विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि क्वॉड देशों की पहली लीडरशिप समिट वर्चुअल तरीके से 12 मार्च को आयोजित की जाएगी.
मंत्रालय ने कहा कि चारों देशों के नेता साझा हितों वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. साथ ही हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, निर्बाध और समग्र नौवहन को सुनिश्चित करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.चारों देश कोविड-19 की महामारी पर चर्चा करेंगे और साथ ही हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में वैक्सीन की सुरक्षित, समान और किफायती रूप में उपलब्धता भी सुनिश्चित करने में संवाद करेंगे.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को क्वॉड नेताओं के बीच बैठक की पुष्टि की. एक दिन पहले ही पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सुगा के बीच फोन पर बातचीत हुई है. दोनों नेताओं ने 40 मिनट तक रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की. जापानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सुगा ने हांगकांग और ईस्ट चाइना सी को लेकर चीनी की कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई.