मुंबई हादसे पर पीएम ने जताया दुख, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Updated : Jul 16, 2019 19:53
|
Editorji News Desk
मुंबई के डोंगरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. पीएम ने कहा कि मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार, NDRF और लोकल अथॉरिटी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं. तो महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की जांच की बात कही है. उधर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मलबे में फंसे लोगों की सकुशलता की प्रार्थना की. उन्होंने कांग्रेस के लोगों को राहत और बचाव के काम में पूरी मदद करने को भी कहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीशोकप्रियंकागांधीवाडराकांग्रेसमहाराष्ट्रएनडीआरएफबीजेपीमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Recommended For You