जम्मू कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री की अगुवाई में ऑल पार्टी बैठक (J-K All Party Meet with PM) पीएम आवास पर जारी है. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार की राज्य के सियासी नुमाइंदों के साथ पीएम की ये पहली बड़ी बैठक है. गुपकार अलायंस की (Gupkar Alliance joins the all party meet) ओर से पहले ही इस बात पर ऐलान हो गया थाकि वो इस बैठक में शामिल होंगे, लेकिन बैठक के लिए पहुंचे नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के फारूक अब्दुल्ला पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के पाकिस्तान के साथ बातचीत वाले प्रस्ताव से किनारा करते दिखे, उन्होंने मीडिया से कहा कि हमारा कोई एजेंडा नहीं और हम अपनी बात रखने दिल्ली आए हैं.इस अहम बैठक से पहले श्रीनगर से लेकर दिल्ली तक में सियासी सुगबुगाहट दिखी.
जहां पीएम की ओर से बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेने के लिए जम्मू कश्मीर के कई नेता दिल्ली पहुंचे वहीं जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेताओं ने जेपी नड्डा से मुलाकात की तो सुबह सुबह जम्मू कश्मीर कांग्रेस के नेताओं की भी मीटिंग हुई , इस मीटिंग में गुलाम नबी आजाद, जीए ए मीर और ताराचंद शामिल हुए.