देश की पहली हाई स्पीड कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर पटरी पर दौड़ने वाली है. तेजस 14 फरवरी से चलनी शुरू होगी और इसका संचालन सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही होगा. चीफ रेलवे मैनेजर के मुताबिक, ये ट्रेन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी. दरअसल, कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते तेजस एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था. लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस में पुरानी सुविधाओं के साथ ही यात्रियों को कोविड सेफ्टी किट भी दी जाएगी, इसमें फेस मास्क, ग्लव्स, फेस शील्ड और सैनिटाइज़र भी होगा.