देश को प्लास्टिक फ्री बनाने के अभियान में अब दिल्ली मेट्रो भी अपनी भागीदारी निभाने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानि DMRC ने जल्द ही मेट्रो स्टेशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने जा रहा है। इसके लिए, डीएमआरसी अगले कुछ दिनों में अपने सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए जरूरी गाइडलाइन्स भी जारी करेगा। खास बात ये है की स्टेशन पर बहुत से दुकानदारों नेकर ने पेपर के बैग का इस्तेमाल करना शुरू भी कर दिया है.