दुनिया भर में समुद्री जीवों को नुकसान पहुंचाने वाली सबसे घातक चीजों में प्लास्टिक की थैलियां और पैकेजिंग आइट्मस का भी नाम हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार की साइंस एजेंसी, CSIRO की एक नई रिसर्च में इस बारे में बताया गया. इसके मुताबिक 80 अलग-अलग प्रजातियों के जानवरों की मौत प्लास्टिक खाने से होती है. ये रिसर्च सभी देशों को प्लास्टिक और प्लास्टिक की वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने और समुद्री जीवों को बचाने की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करती है.