केरल (Kerala) में एक बार फिर चुनी गई LDF यानि लेफ्ट गठबंधन वाली सरकार 20 मई को औपचारिक रूप से शपथ लेगी. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Chief Minister Pinarai Vijayan) एक बार केरल की बागडोर संभालेंगे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनका शपथ ग्रहण समारोह (Oath ceremony) बेहद छोटा और सीमित होगा. विजयन ने खुद इस बारे में जानकारी दी है.
इस बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के केरल चैप्टर ने सरकार को राय दी है कि वो शपथ ग्रहण समारोह के वर्चुअली करने पर विचार करे. इस विकल्प पर भी विचार जारी है, पर जैसी जानकारी मिली है उसके मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह पहले की तरह ही होगा लेकिन इसमें लोगों की संख्या काफी सीमित होगी.