हार्ट अटैक से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है. आम तौर पर कहा जाता है कि अगर आप एक्टिव और फिट हैं, शराब-सिगरेट या ड्रग्स की बुरी लत नहीं है तो आप को हार्ट अटैक नहीं होगा. पर बीते कुछ सालों में ये देखने को मिला है कि फिट और एक्टिव लोगों को भी हार्ट अटैक हो रहा है. आइये जानते हैं कि आखिर क्यों बढ़ रही है लोगों में हार्ट अटैक की समस्या...
जेनेटिक है हार्ट अटैक: एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपके परिवार में हार्ट अटैक की मेडिकल हिस्ट्री रही है तो आपको खास सावधानी बरतने की जरूरत है, फिर चाहे आर हेल्दी और फिज़िकली एक्टिव ही क्यों नहीं हों. आपको हेल्दी डाइट चार्ट फॉलो करनी चाहिए, भरपूर नींद लेनी चाहिए और एक्सरसाइज करते रहना चाहिए.
किस उम्र से खतरा: जानकारों के मुताबिक पुरुषों में 55 और महिलाओं में 65 साल की उम्र में हार्ट का खतरा बढ़ जाता है.
वर्कलोड, स्ट्रेस और टेंशन: आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में ज्यादातर लोग वर्कलोड से चिंतित रहते हैं. वर्कलोड, टारगेट और जिंदगी के बीच संतुलन नहीं बना पाने से वो स्ट्रेस्ड रहते हैं जिसका असर दिल की सेहत पर भी पड़ता है. इसीलिए काम को मन मारकर करने की जगह उसे एंज्वाय करना शुरू कीजिए. ध्यान रखिये कि आपकी हेल्थ से बड़ा कुछ भी नहीं. हेल्थ को ‘हां’ और स्ट्रेस को ‘ना’ कहिए.
स्मोकिंग को कहिये टाटा बाय-बाय - अधिकतर रिपोर्ट्स कहती हैं कि धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है. लॉन्ग टर्म स्मोकिंग या सेकेंड हैंड स्मोकिंग दोनों ही इसकी वजह हो सकती हैं.
हाई ब्लड प्रेशर - इस वजह से समय के साथ दिल से जुड़ी धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है. अक्सर लोगों में मोटापा, हाई कॉलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है.