इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil prices) में रिकॉर्ड कमी हो रही है लेकिन भारत में तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तीन फीसदी की गिरावट हुई जो अप्रैल के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है. इसके बावजूद देश में सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल में 29 पैसे और डीजल में 34 पैसे की बढ़ोतरी कर दी. अब तो राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र के कई शहरों में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है. आलम ये है कि बीते 8 दिनों में पेट्रोल करीब 1.97 रुपये और डीजल 2.22 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. आइए जानते हैं देश के 4 महानगरों में क्या हैं तेल की कीमतें?
*शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर*
मुंबई 98.65 90.11
चेन्नई 94.09 87.81
कोलकाता 92.44 85.79
दिल्ली 92.34 82.95