Petrol Diesel के दामों में फिर बढ़ोतरी, 31 दिनों में 8.40 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल

Updated : Oct 28, 2021 09:36
|
ANI

पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा जारी है. लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. जिससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें ₹108.29 और डीजल  ₹97.02 प्रति लीटर हो गई हैं. वैसे बीते 31 दिनों में देश में पेट्रोल 7.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है जबकि डीजल की कीमतों में इसी दौरान 8.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है.

तेल की कीमतें देश में सबसे ज्यादा राजस्थान के श्रीगंगानगर में हैं. ये पेट्रोल की कीमत 120.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 111.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि मध्य प्रदेश के अनूपपुर में बुधवार को पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 110 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया. ऐसा ही कुछ हाल बालाघाट जिले में देखने को मिला. जहां पेट्रोल की कीमत 119.23 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई.

शहर          पेट्रोल        डीजल
दिल्ली        ₹108.29   ₹97.02
मुंबई          ₹114.14  ₹105.12
कोलकाता    ₹108.78  ₹100.14
चेन्नई          ₹105.13  ₹101.25
नोएडा        ₹105.44   ₹97.67
बेंगलुरु       ₹112.06   ₹102.98
भोपाल        ₹116.98  ₹106.38
लखनऊ      ₹105.22   ₹97.48
पटना         ₹112.04   ₹103.64

ये भी पढ़ें: Nykaa IPO: खुल रहा है नायका का आईपीओ, जानें कि क्या निवेश करना रहेगा सही? 

dieselPetrolprice rise

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study