पेट्रोल-डीजल के दामों मे गिरावट बरकरार, 15 दिनों में 2.19 रुपये सस्ता

Updated : Jan 27, 2020 14:31
|
Editorji News Desk

बीते 15 दिनों से तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही है. 12 जनवरी के बाद से पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये 19 पैसे कमी आई है. इसके साथ ही डीजल के दामों में भी ये गिरावट देखने को मिल रही है. चीन में आए कोरोनावायरस की वजह से बीते हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतों में 7 फीसदी तक की गिरावट आई है. माना जा रहा है इसकी वजह से आने वाले दिनों में तेल के दामो में और गिरावट आएगी. सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 1.12 डॉलर टूटकर $59.57 प्रति बैरल पहुंच गई, जिसके चलते दुनियाभर में फ्यूल के दाम घटने की संभावना बनी हुई है. सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे की गिरावट आई वहीं दिल्ली में डीजल में 25 पैसा और मुंबई में 26 पैसा सस्ता हुआ.

पेट्रोलडीजलfuel prices

Recommended For You