क्रूड ऑयल (Crude oil) में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंची हैं. इंटरेशनल मार्केट में भी दो साल बाद क्रूड ऑयल 75 डॉलर के पार चला गया है. जिसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम (Diesel Price) में 7 पैसे तो पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.
जिससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम 97.76 रुपये जबकि डीजल का दाम 88.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.89 रुपये व डीजल की कीमत 95.79 रुपये प्रति लीटर है.
बता दें कि देश में बीते 30 दिनों में पेट्रोल 7.44 रुपये महंगा हो गया. वहीं, डीजल का भाव 7.52 रुपये प्रति लीटर ऊपर चढ़ा है. आइए जानते हैं कि देश के तमाम बड़े शहरों में तेल के क्या भाव हैं?
दिल्ली - 97.76 88.30
मुंबई - 103.89 95.79
चेन्नै - 98.88 92.89
कोलकाता- 97.63 91.15
भोपाल - 105.99 97.00
रांची - 93.55 93.20
बेंगलुरु - 101.03 93.61
पटना - 99.80 93.63
चंडीगढ़ - 94.02 87.94
लखनऊ - 94.95 88.71