Petrol-Diesel Price Crisis: लगातार तीन दिन की शांति के बाद आज फिर तेल के दामों में इजाफा दर्ज किया गया. गुरुवार को पेट्रोल 31 से 39 पैसे प्रति लीटर तो वहीं डीजल 15 से 21 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. 4 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 11.14 रुपये जबकि डीज़ल 9.14 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. अब तक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है. फिलहाल देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में 112.90 रुपये का मिल रहा है.
आइए जानते हैं बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स
शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 101.54 89.87
मुंबई 107.54 97.45
कोलकाता 101.74 93.02
चेन्नई 102.23 94.39
बेंगलुरु 104.94 95.26
हैदराबाद 105.52 97.96
पटना 103.91 95.51
जयपुर 108.40 99.02