Petrol-Diesel Price: फिर पेट्रोल 35 पैसे महंगा, देश के 14 राज्यों में शतक के पार पहुंचा

Updated : Jul 05, 2021 09:44
|
Editorji News Desk

देश में हर गुजरते दिन के साथ महंगाई की मार (Effect of inflation) बढ़ती जा रही है. तेल कंपनियों (Oil Companies) ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमतों (Petrol Prices) में 35 पैसे की बढ़ोतरी की है जबकि डीजल की कीमतें (Diesel Prices) स्थिर हैं.

इससे अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के बेहद करीब पहुंच गई है. सोमवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.86 रुपए हो गई है. इसके अलावा सोमवार को हुई इस बढ़ोतरी की वजह से अब देश के 14 राज्यों में पेट्रोल शतक के पार पहुंच गया है.

ये राज्य हैं राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार, पंजाब, लद्दाख और सिक्किम... मुंबई में पेट्रोल 105 रुपये तो भोपाल में 107 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. अब देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर डाल लेते हैं. बता दें कि तेल कंपनियों ने दो महीने में 34 बार पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की है.

ये भी पढ़ें: Amazon, Tata ने केंद्र के नए ई-कॉमर्स नियमों को लेकर चिंता जताई: रिपोर्ट्स

Petrol and dieselpetrol price hikeoil price

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study