Petrol-Diesel Crisis: भारत में पेट्रोल की कीमतों में रुक रुककर बढ़ोतरी जारी है. तो वहीं, करीब 2 महीने बाद डीजल (Diesel) के बढ़ते दामों पर कुछ ब्रेक लगा. सोमवार को पेट्रोल (Petrol) के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए. जबकि डीजल के भाव में 16 पैसे की कमी दर्ज हुई. बीते चार मई से तेल के दाम खूब बढ़े हैं. 40 दिनों में ही पेट्रोल 10.87 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.
बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दाम 76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं. लिहाजा, आने वाले समय में तेल के दामों में कमी दर्ज नहीं हो सकने की आशंका जताई जा रही है.
जानते हैं अहम शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 101.19 89.72
मुंबई 107.20 97.29
चेन्नई 101.92 94.24
कोलकाता 101.35 92.81
भोपाल 109.53 98.50
बेंगलुरु 104.58 95.09
पटना 103.52 95.30