ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एयर पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के मकसद से साल 2030 से पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों की बिक्री पर बैन लगाने का फैसला लेने जा रहे हैं. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की सरकार अगले हफ्ते इस फैसले का ऐलान कर सकती है. ब्रिटेन ने सबसे पहले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने की कोशिशों के तहत 2040 से नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री को बैन लगाने की योजना बनाई थी लेकिन अब स्थिति खराब होती देख 2030 से ही लागू करने की योजना है.