आपकी जेब और होगी ढीली, 3 रुपये तक बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें: रिपोर्ट्स

Updated : May 08, 2021 13:04
|
Editorji News Desk

पहले से ही पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की बढ़ती कीमतों से परेशान देश के लिए बुरी खबर है...हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil prices) में बढ़ोतरी की वजह से देश में पेट्रोल की कीमतें बढ़ सकती हैं. दरअसल टीकाकरण होने के साथ दुनिया की अर्थव्यवस्था (World economy) तेजी से खुल रही है. यह कच्चे तेल की मांग बढ़ाने का काम कर रहा है. मांग बढ़ने से कीमत में तेजी आनी तय है. इसके अलावा एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकता है. अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बाजार में पेट्रोल 3 से 4 रुपये महंगा हो सकता है. इतना ही उछाल डीजल की कीमत में भी देखने को मिल सकता है. उधर, गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि गर्मियों के सीजन में ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर तक जा सकता है. बता दें कि देश के कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार जा चुकी हैं.

Crude OilsPetrol Diesel PriceCRUDE OILpetrol price hike

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study