एक दिन की शांति के बाद मंगलवार को फिर पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. डीजल 29 से 31 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम भी 24 से 27 पैसे तक बढ़े. इस समय देश के सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल ऑल टाइम हाई पर चल रहा है. इंदौर, भोपाल और जयपुर समेत कई शहरों में रेट्स 100 रुपये के करीब है.
11 दिनों में ही में पेट्रोल 2.50 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल 2.78 पैसे महंगा हो गया है. आइए जानते हैं महानगरों में तेल के नए रेट्स.
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 83.51 92.85
मुंबई 90.71 99.14
कोलकाता 86.35 92.92
चेन्नई 88.34 94.54