Pegasus Snooping Case: पेगासस जासूसी मामले में सरकार की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं. NDA में साथी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस मामले में जांच करवाए जाने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि टेलीफोन टैपिंग पर बात होनी चाहिए और ऐसी सब चीजों पर एक-एक बात को ध्यान में रखकर बात की जानी चाहिए. इतने दिनों से जब वह लोग बोल रहे हैं तो मेरी समझ से जांच होनी चाहिए.
इस से पहले जब नीतीश कुमार से पेगासस जासूसी मामले को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने इसे बेकार की बातें बताते हुए कहा था कि किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं है. लेकिन अब उनके रुख से विपक्ष को नया हौसला मिला है. साथ ही अब विपक्ष नीतीश को आगे कर सरकार पर हमले तेज कर सकता है.
ये भी पढ़ें: असम मिजोरम की सरकारों का रुख नरम, दोनों मुख्यमंत्री बातचीत से मुद्दा सुलझाने को राज़ी