पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मोहम्मद हफीज़ के उठाए कदम से नाखुश है. दरअसल, हफीज़ का नाम उन 10 खिलाड़ियों में था जो PCB की ओर से कराए कोरोना टेस्ट में पॉजीटिव निकले थे. जिसके बाद हफीज़ ने अपना प्राइवेट टेस्ट कराया और उनका रिजल्ट निगेटिव आया. हफीज़ के इस कदम पर पाकिस्तान बोर्ड ने कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई तो नहीं की पर खबर है कि CEO वसीम खान ने उन्हें फटकार लगाई है.अब पाकिस्तान के सभी कोरोना पॉजीटिव क्रिकेटर्स का 26 जून को दोबारा टेस्ट होगा, जिसमें हफीज़ भी शामिल होंगे. इस टेस्ट में नतीजे निगेटिव रहने वाले खिलाड़ियों को ही PCB की ओर से 28 जून को लाहौर से मैनचेस्टर जाने वाली फ्लाइट पकड़ने की अनुमति दी जाएगी.