कोरोना की वजह से पाकिस्तान में 15 मार्च से ही ब्रेक लगा है... ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने 200 क्रिकेटरों का वीडियो लिंक के जरिए फिटनेस टेस्ट लेने की तैयारी कर रहा है... इस टेस्ट में घरेलू और इंटरनेशनल दोनों क्रिकेटर्स शामिल होंगे.. और, इसे अमलीजामा 20 और 21 अप्रैल को पहनाया जाएगा... इसे लेकर पाकिस्तान के कोच और चीफ सलेक्टर मिस्बाह उल हक तथा ट्रेनर यासिर मलिक ने हफ्ते के शुरू में ही खिलाड़ियों को संदेश भेज दिया था... बता दें कि बोर्ड से करार क्रिकेटरों का फिटनेस टेस्ट पिछले महीने की 23 और 24 तारीख को हुआ था... लेकिन उन्हें भी इस टेस्ट के लिए बुलाया गया है..