पाकिस्तान क्रिकेट में सरफराज अहमद का डिमोशन, C ग्रेड के खिलाड़ी बने

Updated : May 09, 2020 14:50
|
Editorji News Desk

PCB ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद का डिमोशन कर दिया है. खिलाड़ियों की नई कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में पाकिस्तान को मिनी वर्ल्ड कप यानी ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान को A ग्रेड से सीधा C ग्रेड में डाल दिया गया है. खिलाड़ियों की नई कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट अगस्त से लागू होगी. PCB ने सरफराज को C ग्रेड में रखने की वजह बताते हुए कहा कि वो फिलहाल पाकिस्तान की प्लेइंग टीम का हिस्सा नहीं है. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO वसीम खान, टीम के कोच और सलेक्टर मिस्बाह उल हक और PCB डायरेक्टर ज़ाकिर खान ने मिलकर नई कॉन्ट्रॅेक्ट लिस्ट को तैयार किया है.

पाकिस्तान क्रिकेटSarfaraz Ahmedसरफराज अहमद

Recommended For You