पेटीएम इस्तेमाल करने वालों को इन दिनों एक sms आ रहा है जिसमें बताया गया है कि क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे ऐड करने पर दो फीसदी का मामूली शुल्क लगेगा. यानी अब Paytm इस्तेमाल करना फ्री नहीं रह जाएगा. साल 2017 में भी Paytm ने क्रेडिट कार्ड के जरिए वॉलेट में पैसा जोड़ने पर इसी तरह का शुल्क लगाना शुरू किया था लेकिन यूजर्स के दबाव के बाद इसे छोड़ दिया था. इससे परे यूपीआई, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से वॉलेट में पैसा डालने से जुड़े नियम पहले जैसे ही हैं.