Google ने Visa के साथ पार्टनरशिप करते हुए अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Google Pay के लिए नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर को 'टैप टू पे' नाम दिया गया है. टैप टू पे फीचर के जरिए यूजर ज्यादा आसानी से अपने कार्ड्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल पे ऐप पर कार्ड डीटेल add करना होगा. इसके लिए सेटिंग्स में पेमेंट मेथड में जाकर कार्ड ऐड करें. इसके बाद OTP डालें. अब आप अपना कार्ड एक्टिवेट कर चुके हैं. इसके बाद आप NFC इनेबल्ड टर्मिनल्स पर आप पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.