क्या डॉ. पायल का कत्ल हुआ... पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से शक गहराया

Updated : May 30, 2019 16:55
|
Editorji News Desk
मुंबई की डॉक्टर पायल तड़वी मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. पायल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उनकी गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं, वहीं इस रिपोर्ट में पायल की मौत की पहली वजह भी गर्दन पर मिली चोट को ही बताया गया है. इस खुलासे के बाद तड़वी परिवार के वकील ने कहा है कि पायल तड़वी के पति का शक सही साबित होता है कि पायल की हत्या की गई. वकील ने अब सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने की अपील की है. इस केस में तीनों आरोपी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस के मुताबिक ये मामला जातिगत प्रताड़ना है, जिससे तंग आकर मुंबई के BYL नायर हॉस्पीटल की इंटर्न डॉक्टर पायल ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी.
पायल तड़वी आत्महत्यापोस्टमार्टमक्राइम ब्रांचरिपोर्टमुंबई पुलिस

Recommended For You