अगर किसी के भगवान का अपमान किया जाए तो भावनाएं तो आहत होंगी, ऐसा कहना है अभिनेत्री पायल घोष का. उन्होंने ये बातें Amazon Prime की वेब सीरीज़ 'Tandav' से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहीं. आपको बता दें कि इस सीरीज़ को लेकर चौतरफा बवाल मचा है और सूचना एव प्रसारण मंत्रालय को मिली शिकायतों के बाद सीरीज के कास्ट और क्रू ने बिना शर्त माफी मांग ली. हालांकि, इसके बावजूद सीरीज से जुड़े सवाल के जवाब में घोष ने ये भी कहा कि अगर आप बड़े डायरेक्टर या ए लिस्टर हैं तो आपकी किसी की धार्मिक भावना को चोट पहुंचाने का हक नहीं मिल जाता. बता दें कि घोष वही अदाकारा हैं जिन्होंने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन सोशण का आरोप लगाया है.