फेमस टीवी एक्ट्रेस और 'पवित्रा रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कई तस्वीरें और वीडियोज़ इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की हैं. इनमें वो अपनी करीबी दोस्त और 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) संग नज़र आ रही हैं. इनमें दोनों मस्ती मज़ाक करते दिख रहे हैं. एक वीडियो में अंकिता कह रही हैं, 'जब 'पवित्र रिश्ता' 'कुंडली भाग्य' से मिला. एक वीडियो में श्रद्धा से अंकिता पूछती हैं, "तेरा 'कुंडली भाग्य' ही था न और 'कुमकुम भाग्य'? इस पर श्रद्धा कहती हैं, 'कुमकुम भाग गया.' इसपर आर्या हंसकर कहती हैं, "कुमकुम भाग गया, लेकिन तेरा मेरा पवित्र रिश्ता है. कुंडली भाग्य से मिला है पवित्र रिश्ता है हमारा है."