OTT प्लैटफॉर्म Zee5 के शो पवित्र रिश्ता 2 (Pavitra Rishta 2) में शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) मानव का किरदार निभा रहे हैं, जो 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था. हालांकि शो की घोषणा के साथ ही ट्विटर पर इसके बहिष्कार की मांग उठने लगी थी. सुशांत के फैंस किसी और को मानव के किरदार में देखने के लिए राज़ी नहीं थे.
अब शाहीर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखकर पवित्र रिश्ता 2 में सुशांत की जगह लेने की भावुक वजह बतायी है. उन्होंने कहा- ' सुशांत, आप हमेशा मानव रहोगे. कुछ भी उसे बदल नहीं सकता और कोई उसे विस्थापित भी नहीं कर सकता. हो सकता है कि मैं उतना अच्छा ना होऊं और जैसा आपने किया, वैसा ना कर सकूं, लेकिन इतना वादा करता हूं कि पूरी कोशिश करूंगा.'
बता दें, शो में शहीर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिन्होंने पवित्र रिश्ता में अर्चना का किरदार निभाया था और सुशांत के साथ उनकी जोड़ी को खूब प्यार मिला था.
ये भी पढ़े: Shanaya Kapoor ने शानदार बेली डांस से जीता सबका दिल, पापा संजय कपूर ने भी की तारीफ